भारत के स्वतंत्रता अमृत महोत्सव के अवसर पर ‘हर घर झंडा अभियान’ के तहत लक्ष्मी कालोनी (15 नंबर) में श्रीमती कलावती दत्तात्रय कोतवाल माध्यमिक विद्यालय व ज्ञानसागर प्राथमिक विद्यालय में चित्रकला, रंगोली, वक्तृत्व, निबंध आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। यहां प्रभात फेरी के माध्यम से छात्रों ने भारत के राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे ध्वज की जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्याध्यापक सूर्यकांत जगताप, मुख्याध्यापक प्रीतम बर्गे ने छात्रों को मार्गदर्शन किया।

0 टिप्पणियाँ