मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को स्मिता गायकवाड ने दिया महिलाओं की आर्थिक सहायता के लिए निवेदन

हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर व परिसर की जरूरतमंद महिलाओं को घर बैठे उद्योग मिले एवं उद्योग के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हो, साथ ही उनके लिए एक बाजारपेठ उपलब्ध किया जाए। यह मांग एक निवेदन द्वारा मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से भारतीय जनता पार्टी ओबीसी पुणे शहर उपाध्यक्ष व स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड ने की है। इस अवसर पर यहां स्मितसेवा फाउंडेशन की सदस्या संगीता पाटिल, मोहिनी शिंदे, निकिता निंगाले, नेहा निंगाले आदि उपस्थित थीं।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए स्मितसेवा फाउंडेशन की अध्यक्षा स्मिता तुषार गायकवाड ने कहा कि आजकल जिस समस्या का सामना करना पड़ रहा है वह है रोजगार? आजकल दोनों को कमाना पड़ रहा है तब कहीं गुजारा हो पा रहा है। महिलाओं को घर के काम के साथ-साथ दूसरे काम भी करने पड़ रहे हैं, जिसके कारण उन्हें पूरे समय बाहर काम करना मुनासिब हो ऐसा नहीं है। घर पर परिवार, बच्चों की देखभाल करना, खाना पकाने में हर समय लगता है। बाहर नहीं जा सकते क्योंकि घर में छोटे बच्चे हैं। इन सभी मुद्दों पर गौर करते हुए ही हमने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को हड़पसर की जरूरतमंद महिलाओं को घर बैठे उद्योग मिले एवं उद्योग के लिए आर्थिक सहायता प्राप्त हो, साथ ही उनके लिए एक बाजारपेठ उपलब्ध किया जाए। यह मांग की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ