मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

बच्चों में आपसी भाईचारा, साहस और अनुशासन सिखाता है कराटे : सत्येंद्र सिंह

सप्तगिरी सोसायटी के बच्चों ने कराटे स्पर्धा में किया कीर्तिमान स्थापित
आंबेगांव खुर्द, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
कराटे बच्चों में आपसी भाईचारा, साहस और अनुशासन सिखाता है इसलिए सभी बच्चों को कराटे सीखना चाहिए। यह विचार सप्तगिरी सोसायटी के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह ने व्यक्त किए। 22 अगस्त को सप्तगिरी सोसायटी में एक समारोह में कराटे पदक विजेताओं को सोसायटी के अध्यक्ष श्री सत्येंद्र सिंह, सचिव श्री विक्रम पाटिल, सभासद श्री विनोद कुमार त्यागी और श्री मल्लिनाथ कटगिरी ने पदक वितरित किए, तब श्री सिंह बोल रहे थे।
सेन्साई मिहिका तांबे द्वारा सप्तगिरी सोसायटी, जांभुलवाडी रोड, आंबेगांव खुर्द पुणे में संचालित स्पार्टन्स स्पोर्ट्स अकॉदमी बैनर तले कराटे कक्षाओं में कराटे सीखने वाले सभी 18 बच्चों ने भी पुणे के अन्य बच्चों के साथ 21 अगस्त 2022 को मुंबई में आयोजित कराटे टूर्नामेंट में भाग लिया और सभी ने स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक प्राप्त किए। मुंबई में फुनाकोशी इंडिपेंडेंस कप-2022 स्पर्धा का आयोजन हुआ, जिसमें पुणे संघ के कराटे खिलाड़ियों ने 24 स्वर्ण, 25 रजत और 23 कांस्य पदक जीत कर एक कीर्तिमान स्थापित किया।
ग्रैंड चैम्पियनशिप का खिताब कु. आविष्कार देशमुख (9 वर्ष आयु वर्ग) को मिला। दस वर्ष तक की आयु के लड़कों में महादेव पुटगे और सम्राट कदम ने स्वर्ण, अभ्यंग पत्की ने रजत और वरुण आयवले व सम्राट कदम ने कांस्य पदक जीता। दस वर्ष तक की आयु की लड़कियों में ओवी ननावरे, विधिज्ञा पाटिल, दिव्या सागर, ओवी पाटिल, श्रेया बिराजदार, निहारिका शितोले, स्वरा ढाले ने स्वर्ण पदक जीता और स्मयणी भोसले ने रजत पदक प्राप्त किया। 12 वर्ष तक की आयु के लड़कों में शौभित पांचाल, श्रवण चव्हाण, सार्थक देवगुंडे ने स्वर्ण पदक, यश कोल्हेकर, प्रथमेश नवले, महेश देवासी, श्रेयस  मुले, नीरज जगताप ने रजत पदक और राज दलवी ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
12 वर्ष तक आयु की लड़कियों में अदिति देवलोटकर, श्रेजल वालंबे, खुशी त्यागी ने स्वर्ण, श्रेया धुमाल, अनुजा हंडाल, सौम्या मेस्त्री ने रजत पदक और अंजनी पाटिल, आर्या कदम ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 वर्ष तक की आयु के लड़कों में प्रथमेश माने, प्रज्वल गुंदगी, प्रीतम कवले ने स्वर्ण पदक और वेदांत तांबे ने कांस्य पदक प्राप्त किया। 14 वर्ष तक की आयु की लड़कियों में जान्वी शेटे ने स्वर्ण पदक, तेजस्विनी पाटिल ने रजत पदक प्राप्त किया। 18 वर्ष के लड़कों में श्रीकांत पवार ने स्वर्ण और लड़कियों में गार्गी देसाई व दीप्ति कलसे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।
उल्लेखनीय है कि कराटे प्रशिक्षक सेन्साई मिहिका तांबे सोसायटी सभासद माणिक तांबे की सुपुत्री हैं और कराटे सीखने का 13 वर्ष का अनुभव है तथा 7 वर्ष से कराटे प्रशिक्षण दे रही हैं। वे राज्य, राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कराटे स्पर्धाओं में भाग ले चुकी हैं और काफी मेडल व पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ