दीया फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंद, बेसहारा, विकलांग महिलाओं को हर माह मुफ्त राशन व आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी कार्ड वितरण करते हुए पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे, साथ में जनसेवक इमरान शेख, जनसेविका नसीम शेख और अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
निराधार, जरूरतमंद महिलाएं और परिवारों को दीया फाउंडेशन की विविध सामाजिक गतिविधियों के कारण बड़ी राहत मिल रही है। फाउंडेशन द्वारा जारी सामाजिक गतिविधियों का असर आगामी महानगरपालिका चुनाव में दिखाई देगा, निश्चित रूप से मतदाता इमरान शेख व नसीम शेख को जीत का सेहरा पहनाएंगे। यह विश्वास पुणे शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे ने व्यक्त किया।
दीया फाउंडेशन की ओर से रामटेकडी में जरूरतमंद, बेसहारा, विकलांग महिलाओं को हर माह मुफ्त राशन व आयुष्मान भारत योजना लाभार्थी कार्ड वितरण का आयोजन डॉ. बाबासाहब आंबेडकर सभागृह में किया गया था, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेश बागवे, पुणे शहर कांग्रेस ओबीसी शहर के अध्यक्ष प्रशांत सुरसे, ब्लॉक अध्यक्ष शोएब इनामदार, महबूब नदाफ, बलीराम डोले, पल्लवी सुरसे, नूरभाई, देवीदास लोणकर, मोहम्मद इनामदार, वैशाली शिंदे, माया डुरे, असमा खान, वामन धाडवे, अमीर सैयद, चंद्रकात घोलप, किसन कांबले, शहाजी खंडागले, रहमान शेख, कृष्णा आदमाने, प्रकाश साठे, कलीम शेख, मुस्ताक शेख, श्रीधर जाधव व स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। इस अवसर पर उपस्थित हजारों महिलाओं को प्रतिमाह अनाज का वितरण एवं आयुष्मान योजना लाभार्थी कार्ड का वितरण उपस्थित अतिथिगणों के शुभ हाथों किया गया।
पूर्व गृह राज्यमंत्री रमेश बागवे ने कहा कि दीया फाउंडेशन अपने कार्यों के माध्यम से महापुरुषों के जन कल्याण के विचार को आगे बढ़ा रहा है। दयावान जनसेवक इमरान शेख व जनसेविका नसीम शेख ने रोजंदारी पर काम करनेवाली जनता की सेवा करते हुए बेसहारा, विकलांग, विधवा महिलाओं की मदद की है। नागरी समस्याओं को हल करने के लिए रामटेकडी की जनता को उनका समर्थन करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए दीया फाउंडेशन के सदस्यों ने कड़ी मेहनत की।
दयावान जनसेवक इमरानभाई भाषण नहीं राशन देता है। दीया फाउंडेशन की वजह से हमें बड़ा आधार व काफी सहयोग मिल रहा है। सब बस बोलते हैं, बड़े-बड़े आश्वासन देते हैं परंतु प्रत्यक्ष में साथ कोई नहीं देता है। जनसेवक इमरान शेख उनसे बहुत ही अलग है। बोलने से ज्यादा प्रत्यक्ष में करने में वे आगे रहते हैं, मदद का हाथ हमेशा आगे बढ़ाते हैं। यह भावना उपस्थित महिलाओं ने व्यक्त की।

0 टिप्पणियाँ