राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वानवडी विभाग की ओर से आयोजित किए गए मेधावी छात्रों के अभिनंदन समारोह में छात्रा को सम्मानित करते हुए पूर्व गृहमंत्री दिलीपराव वलसे पाटिल, साथ में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, पूर्व नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप व अन्य उक्त चित्र में दिखाई दे रहे हैं।
हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
राष्ट्रवादी काँग्रेस पार्टी वानवडी विभाग की ओर से आयोजित किए गए मेधावी छात्रों का अभिनंदन समारोह महाराष्ट्र राज्य के पूर्व गृहमंत्री दिलीपराव वलसे पाटिल की प्रमुख उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। साथ ही इस अवसर पर वानवड़ी परिसर के छात्रों को नोटबुक का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर यहां राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप, पूर्व नगरसेविका रत्नप्रभा जगताप, नंदा लोणकर, श्रीकांत पाटिल, मारुतिराव जगताप, मोहसिन शेख, प्रफुल्ल जांभुलकर, शमिका जांभुलकर, शिवाजी शिंदे, अमोल बाचल, संजय भोसले आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के पुणे शहराध्यक्ष प्रशांत जगताप ने इस अवसर पर कहा कि कोविड के पिछले दो वर्षों के दौरान जब ऑफलाइन पद्धति से शिक्षा बंद थी तब भी उपलब्ध संसाधनों से ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही थी। इस कठिन दौर में छात्रों ने परीक्षा में शानदार प्रदर्शन किया। ऐसा प्रदर्शन करनेवाले छात्रों की प्रशंसा की जानी चाहिए और उन्हें और अधिक करने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। इसी उद्देश्य से आयोजित इस कार्यक्रम में सभी उत्कृष्ट छात्रों को सम्मानित किया गया। जरूरतमंद छात्रों को शिक्षा में किसी भी प्रकार की बाधा का सामना नहीं करना पड़े, इस हेतु वानवडी परिसर के लगभग दस हजार छात्रों को पाठ्य पुस्तकें और शैक्षिक सामग्री भी वितरित की गई।

0 टिप्पणियाँ