हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
श्री स्वामी समर्थ अन्नछत्र मंडल के संस्थापक अध्यक्ष जन्मेजयराजे भोसले के मार्गदर्शन में उनके पुत्र प्रमुख कार्यकारी विश्वस्त अमोलराजे भोसले द्वारा न्यास परिसर को विभिन्न विकास कार्यों के माध्यम से स्वच्छ और अच्छी तरह से बनाया गया है, जिसके कारण भक्ति भावना से दर्शन करने के लिए आनेवाले श्रद्धालुओं का मन प्रसन्न हो रहा है। श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की भी उचित व बेहतर व्यवस्था यहां की गई है। सही मायने में कहा जाए तो यहां आकर प्रभु का परमानंद श्रद्धालु निश्चित रूप में महसूस करते होंगे। यह विचार महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के पुणे शहर अध्यक्ष राकेश वाघमारे ने व्यक्त किए।
श्रीक्षेत्र अक्कलकोट के श्री स्वामी समर्थ अन्नछत्र मंडल में महाराष्ट्र राज्य मराठी पत्रकार संघ के पुणे शहर अध्यक्ष राकेश वाघमारे सह परिवार गए थे, तब उनका न्यास के मुख्य पुरोहित अप्पू पुजारी के शुभहाथों श्री की प्रतिमा, कृपावस्त्र व श्रीफल देकर मंडल की ओर से उनका सम्मान किया गया, तब वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां न्यास के एस. के. स्वामी, सिद्धाराम कल्याणी, बालासाहब पोल, सतीश महिंद्रकर, आप्पा हंचाटे, शहाजी बापू यादव, अक्षय माढेकर, नामा भोसले, धानप्पा उमदी, बालासाहेब घाडगे, अभियंता अमित थोरात, प्रवीण घाडगे, दत्ता माने, शिवू स्वामी, महांतेश स्वामी, समर्थ घाडगे, अक्षय माढेकर, धनंजय निंबालकर, राजू पवार, प्रसाद हुल्ले, कल्याण देशमुख, विनायक तोडकर के साथ सेवक, कर्मचारी और भक्त उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ