पुणे, अगस्त (जिमाका)
खाद्य एवं औषधि प्रशासन, पुणे कार्यालय द्वारा स्वास्थ्य के लिए हानिकारक ‘पफ वनस्पति’ के विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई कर 10 लाख 58 हजार 380 रुपये कीमत का स्टॉक जब्त किया गया है।
मार्केटयार्ड पुणे में अचानक छापा मारकर थोक विके्रताओं से विश्लेषण हेतु लिए गए वनस्पति अन्न पदार्थ स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होने की रिपोर्ट प्राप्त होने पर विक्रेता व वितरकों का शेष स्टॉक जब्त कर लिया है।
पफ वनस्पति (ग्रेड शेफ ब्रांड) अन्न पदार्थ का थोक विक्रेताओं के पास से जांच कर नमूना लेकर बाकी 3 लाख 529 रुपये कीमत का 1 हजार 288 किलो स्टॉक एवं वनस्पति पफ (सेंच्युरी ब्रांड) का 4 जाख 37 हजार 966 रुपये कीमत का 2 हजार 53 किलो स्टॉक कुल 7 लाख 38 हजार 495 रुपयों का स्टॉक जब्त किया गया है।
उसी दिन उक्त प्लांट के वितरक से जांच कर पफ वनस्पति (ग्रेड शेफ ब्रांड) का नमूना लेकर बाकी 66 हजार 976 रुपये मूल्य का 478 किलोग्राम स्टॉक तथा पफ (सेंचुरी ब्रांड) का 2 लाख 52 हजार 909 रुपये कीमत का 1 हजार 873 किलोग्राम स्टॉक कुल 3 लाख 19 हजार 885 रुपये का स्टॉक जब्त किया गया। इस कार्रवाई में सहायक आयुक्त (अन्न) बा. म. ठाकुर, ग. पां. कोकणे, अन्न सुरक्षा अधिकारी नि. बा. खोसे, अ. सु. गवते आदि ने भाग लिया।
सह आयुक्त (अन्न) संजय नारागुडे ने बताया है कि आगामी त्यौहारी दिनों को देखते हुए प्रशासन द्वारा खाद्य तेल, वनस्पति, घी, मिठाइयां, खवा, बेसन आदि पदार्थ बेचने वालों पर नजर रखकर अयोग्य खाद्य पदार्थ मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

0 टिप्पणियाँ