हड़पसर, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
शिक्षा का हमारे जीवन में बहुत अधिक महत्व है। शिक्षा हम सभी में आत्मविश्वास निर्माण करने के साथ ही हमारा व्यक्तित्व निर्माण में भी सहायता करती है। अध्ययन करने के साथ हमें जीवन में किस क्षेत्र में आगे बढ़ना है उस पर अपना ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए जी जान लगाकर मेहनत करें। यह विचार संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था के संस्थापक व अध्यक्ष हरिभाऊ काले ने व्यक्त किए।
संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था की ओर से मेधावी विद्यार्थी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया था, तब उपस्थितों को संबोधित करते हुए वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप घुले, सहकार्य प्रतिष्ठान के संस्थापक व अध्यक्ष किरण तुपे, समाजसेविका सुलभा सालुंके, के.पलुसकर, जयप्रकाश शेलके, मनीषा राऊत, सुनीता शिरसाट, विजय शिरसाट, ईशा शिर्के आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। उपस्थित प्रमुख अतिथिगणों के शुभहाथों मेधावी विद्यार्थियों को संत गाडगेबाबा सामाजिक विकास संस्था की ओर से स्मृतिचिन्ह, प्रशंसापत्र, संत गाडगेबाबा की आत्मकथा की एक प्रति, स्कूल की उपयोगी वस्तुएं उपहार में देकर उनका अभिनंदन किया गया।
समारोह को सफल बनाने के लिए सुनील पवार, संगीता गवली, अनिकेत काले, गोकुल दलवी, उज्ज्वला काले, शुभांगी काले, मानसी काले, विजय बोर्हाडे, अंकुश सुरवसे, समीक्षा काले ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ