मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

घरेलू विमान यात्राओं के अधिकतम किरायों पर लगी सीमा दो वर्ष बाद हटाई गई

    घरेलू विमान यात्राओं के अधिकतम किरायों पर लगी सीमा हटा ली गई है। लगभग दो वर्ष से अधिक समय के बाद यह सीमा हटाई जा रही है। अब विमान सेवा कम्‍पनियां अपने किराये तय करने के लिए स्‍वतंत्र होंगी। इससे पहले नागर विमानन मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने कहा था कि विमान किरायों की सीमा हटाने का फैसला विमान सेवाओं की दैनिक मांग और विमानों के ईंधन की कीमतों पर गहन विचार विमर्श के बाद लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ