मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेलवे स्टेशन पर कर्मचारियों का किया गया बोन डेंसिटी टेस्ट

पुणे, अगस्त (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे के सहयोग से तथा रोटरी क्लब ऑफ़ पुणे रॉयल एवं पुणे आर्थोपेडिक सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में पुणे रेलवे स्टेशन पर कार्यरत स्टेशन स्टाफ, पॉइंटसमैन, सहायकों, सफाई कर्मचारियों सहित अन्य जरूरतमंद लोगों का डॉ. योगेश योगेश खंडालकर एवं उनकी मेडिकल टीम ने बोन डेंसिटी टेस्ट किया। चिकित्सा परीक्षण के दौरान 140 से ज्यादा कर्मचारियों को हड्डियों से जुड़ी समस्याओं के लिए मौके पर ही डॉक्टरी सलाह तथा संभावित उपचार के बारे में उचित जानकारी देकर समाधान किया गया। 
अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने  शिविर की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर पुणे स्टेशन के डायरेक्टर सुरेशचंद्र जैन, रोटरी क्लब पुणे रॉयल के प्रेसिडेंट राजेंद्रकुमार वी. सराफ, सचिव श्रीमती ज्योत्सना सराफ, युवा प्रेसीडेंट सत्यजित निगडे तथा क्लब के उदय कुलकर्णी, मेधा कुलकर्णी, हेमंत वाघ, प्रसाद माने, वृषाली देशपांडे, रसिका विघे आदि उपस्थित थे। शिविर लाभार्थियों ने रेल प्रशासन तथा रोटरी क्लब का धन्यवाद किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ