मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

एसटी के माध्यम से ‘हर घर तिरंगा’ उपक्रम के बारे में जन जागरूकता

पुणे, अगस्त (जिमाका)
स्वतंत्रता के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ उपक्रम शुरू किया जा रहा है, इसके तहत राज्य परिवहन निगम के पुणे मंडल की ओर से एसटी बसों पर तख्तियां लगाकर इस पहल के बारे में जन जागरूकता फैलाई जा रही है। स्वारगेट आगर प्रबंधक शिवकन्या थोराट ने बताया कि यह गतिविधि आज स्वारगेट आगार से शुरू की गई है।
स्वारगेट बस स्टैंड से प्रमुख राजमार्गों तक चलने वाली बसों पर हर घर तिरंगा उपक्रम के बारे में जागरूकता बोर्ड लगाए गए हैं। एसटी के माध्यम से हर गांव में इस परियोजना के बारे में जन जागरूकता पैदा करने में मदद मिलेगी। स्वारगेट बस अड्डे पर भी ‘हर घर तिरंगा! उपक्रम के बारे में उद्घोषक के माध्यम से जन जागरूकता फैलाई जा रही है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ