आमिर खान नाम के एक व्यक्ति ने जनता को धोखा देने के उद्देश्य से ई-नगेट्स नाम का एक मोबाइल गेमिंग ऐप की शुरूआत की थी। शुरूआत में उपयोगकर्ताओं को कमीशन का लालच दिया गया और शेष राशि को बिना किसी परेशानी के निकालने का विकल्प दिया गया। इससे उपयोगकर्ताओं में विश्वास पैदा हुआ और उन्होंने ज्यादा कमीशन के लालच में बडी राशि निवेश करना शुरू कर दिया और अधिक संख्या में खरीद ऑर्डर देना शुरू कर दिया। जनता से अच्छी खासी रकम वसूलने के बाद अचानक सिस्टम अपग्रेडेशन के बहाने ऐप से निकासी बंद कर दी गई। इसके बाद, प्रोफ़ाइल समेत ऐप सर्वर से सारा डेटा और जानकारी हटा दी गई तब जाकर लोगों को जालसाझी समझ में आई।
फेडरल बैंक के अधिकारियों द्वारा दायर शिकायत के आधार पर ईडी ने आमिर खान और अन्य के खिलाफ कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी के आधार पर तत्काल मामला दर्ज किया।

0 टिप्पणियाँ