मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे में महागणपतियों की मोरया कलाकारों द्वारा की गई महाआरती

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
पुणे में महागणपतियों की महाआरती मोरया कलाकारों के हाथों संपन्न हुई। महाआरती में अभिनेत्री अमृता धोंगडे, पुष्पा चौधरी, आर्या घारे, स्मिता मधुरकर, विद्या लाटे कांबले, जगदीश चव्हाण, रश्मि दहिरे, विनया मोरे, दीपक डोंगरे, अनुष्का बेनके, प्रियंका मोरे, अक्षय वरगडे, प्रियांका कुकाडे, हर्षल पवार, अमोल भोंगले, विजया क्षीरसागर, सोनाली मुसले आदि के साथ   50 से अधिक फिल्मों और धारावाहिकों के कलाकारों ने   भाग लिया।
कोरोना के दो साल के कठिन समय के बाद फिल्मी दुनिया के कलाकार व तकनीशियन छत्रपति शिवाजी महाराज, जिजामाता ऐसी ऐतिहासिक और पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित थे। श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई, शारदा गजानन मंडई गणपति, भाऊसाहेब रंगारी गणपति, सम्मान का पहला कसबा गणपति, तांबडी जोगेश्वरी गणपति, गुरुजी तालीम गणपति, तुलशीबाग गणपति व दगडूशेठ हलवाई दत्त मंदिर ट्रस्ट इन 8 स्थानों पर सिने कलाकारों ने बड़ी संख्या में    उपस्थित रहकर बप्पा के चरणों में नतमस्तक होकर प्रार्थना की कि फिल्म उद्योग पहले से अधिक मजबूती से आगे बढ़े और कलाकारों को काम मिले और महाआरती का लाभ लिया। महाआरती का आयोजन मोरया कलाकारों के कुणाल देशमुख, श्रीकृष्ण भिंगारे, शरद पाटिल आदि सदस्यों द्वारा किया गया था। यह जानकारी मोरया कलाकार के कुणाल देशमुख द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ