हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सुकन्या समृद्धि योजना शिविर का आयोजन कर न्हावले दंपत्ति ने अपनी प्यारी बेटी का जन्मदिन मनाया। समाज के प्रति पूर्ण रूप से समर्पित सामाजिक प्रतिबद्धता से कार्य करनेवाले न्हावले दंपत्ति को परिसर की नागरी समस्या, प्रश्न एवं मुद्दों को हल करने के लिए पुणे महानगरपालिका चुनाव में विजयी करें। यह अनुरोध महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर के अध्यक्ष साईनाथ बाबर ने किया।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महिला आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले व मनसे नेता जनसेवक अजय न्हावले ने अपनी कन्या कु. स्तुति अजय न्हावले के चौथे जन्मदिन के अवसर पर कालेबोराटे-न्हावलेनगर स्थित अपने जनसंपर्क कार्यालय में मुफ्त सुकन्या समृद्धि योजना शिविर का आयोजन किया था, जिसका उद्घाटन महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना पुणे शहर के अध्यक्ष साईनाथ बाबर के शुभ हाथों किया गया, तब वे बोल रहे थे। उक्त सुकन्या समृद्धि योजना शिविर का लाभ लेने के लिए सैकड़ों नागरिक अपनी नन्हीं बच्चियों के साथ उपस्थित थे।
इस अवसर पर यहां धर्मेंद्र इंगले, रवि कुंभार, वैभव चव्हाण, मयूर गवले, राजेंद्र न्हावले, नितिन तुपे, यश महाजन, शिवसेना महिला नेता सुप्रिया डालिंबकर, प्रिया ताडे, प्रांजली गवले, सपना वेटम, राणी कुमावत, विठाबाई शिंदे, रेखा गायकवाड, छाया भिसे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी उपस्थित प्रमुख अतिथिगणों का स्वागत एवं आभार महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना महिला आघाडी हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र की अध्यक्षा इंद्रायणी अजय न्हावले व मनसे नेता जनसेवक अजय न्हावले ने माना।
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अजय न्हावले मित्र परिवार ने अथक परिश्रम किया।

0 टिप्पणियाँ