स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान व सभी संस्थाओं द्वारा मांग
हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
हड़पसर परिसर में क्रांतिवीर उमाजी नाईक के नाम से मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण किया जाना चाहिए। यह मांग क्रांतिकारी उमाजी नाईक की 231 वीं जयंती के अवसर पर स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान व सभी संस्थाओं ने मिलकर की है।
स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान की ओर से हड़पसर के गांधी चौक में क्रांतिकारी उमाजी नाईक की 231 वीं जयंती मनाई गई। हड़पसर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर के शुभहाथों क्रांतिकारी उमाजी नाईक की प्रतिमा को पुष्पहार अर्पण करके अभिवादन किया गया। यहां विक्रम आल्हाट, विलास शेलार, प्राध्यापक अनिल बावल, सतीश भिसे, मोहन चिंचकर, मुकेश वाडकर, पंढरीनाथ बनकर, महादेव माकर, अविनाश काले, शितल संजय शिंदे, संतोष ससाणे, मीना थोरात, दिपाली माटे, कल्याणी माकर व अन्य प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर हाल ही में वैश्विकस्तर पर आयर्नमैन पुरस्कार प्राप्त करनेवाले डॉ. शंतनु जगदाले व जम्मू-कश्मीर से कन्याकुमारी साइकिल चलाकर ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश देनेवाली पूजा बोधवले का सम्मान स्व. अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान के महेंद्र बनकर व सहायक आयुक्त प्रसाद काटकर ने किया।
हड़पसर परिसर में मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल का निर्माण किया जाना चाहिए, साथ ही उस हॉस्पिटल को क्रांतिवीर राजे उमाजी नाईक नाम देना चाहिए। यह मांग बनकर प्रतिष्ठान व हड़पसर परिसर की अन्य संस्थाओं की ओर से की गई। साथ ही 2017 के जीआर के अनुसार किसी भी वस्ति को जाति के नाम से संबोधित नहीं किया जाना चाहिए, इसलिए हड़पसर स्थित रामोशी आली को अब क्रांतिवीर राजे उमाजी नाईक ऐसे संबोधन का प्रस्ताव हड़पसर परिसर की संस्थाओं की ओर से महानगर पालिका को दिया जाएगा।
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन मुकेश वाडकर और आभार प्रदर्शन महेंद्र बनकर ने किया।
कार्यक्रम का आयोजन स्वर्गीय अर्जुनराव बनकर प्रतिष्ठान, इंदुबाई वाडकर प्रतिष्ठान, पथारी व्यावसायिक संघटना, धनगर उन्नति मंडल, समता परिषद, सिद्धार्थ बुद्ध विहार आदि द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ