मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कांग्रेस कमेटी हड़पसर ब्लॉक महिला अध्यक्ष पद पर मंदाकिनी महेश नलावडे नियुक्त

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
कांग्रेस कमेटी हड़पसर ब्लॉक महिला अध्यक्ष पद पर मंदाकिनी महेश नलावडे को नियुक्त किया गया है। 
पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अरविंद शिंदे, पुणे शहर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा पूजा आनंद के शुभ हाथों मंदाकिनी नलावडे को नियुक्तिपत्र प्रदान किया गया है। इस अवसर पर यहां पुणे शहर महिला कांग्रेस कमेटी की उपाध्यक्षा पल्लवी प्रशांत सुरसे, हड़पसर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रा. शोएब इनामदार, प्राची दुधाने, वैशाली रेड्डी, प्रियंका ठाकुर, स्वाति शिंदे, राजश्री अडसूल आदि के साथ पुणे शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अन्य पदाधिकारी व कांग्रेसी महिला कार्यकर्ता प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
नवनिर्वाचित कांग्रेस कमेटी हड़पसर ब्लॉक महिला अध्यक्षा मंदाकिनी महेश नलावडे ने अपनी नियुक्ति पर कहा कि कांग्रेस पार्टी की बड़ी परंपरा रही है, यह  राजनीतिक दल उसमें से निर्माण हुआ है। हड़पसर विधानसभा मतदार संघ महिला ब्लॉक की जिम्मेदारी मुझ पर सौंपी गई है। इस जिम्मेदारी को बखूबी रूप से निभाते हुए आगामी समय में कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए फिर से एकबार समाज के निचलेस्तर तक पहुंचाने के लिए महिला संघटन के जरिए मुहिम चलाऊंगी। पुणे शहर अध्यक्ष अरविंद शिंदे, पूर्व अध्यक्ष रमेश बागवे, पूर्व विधायक मोहन जोशी, पूर्व राज्यमंत्री बालासाहब शिवरकर, पल्लवी प्रशांत सुरसे के मार्गदर्शन में आगामी समय में कार्यरत रहते हुए कांग्रेस को मजबूत करना मेरा प्रथम कर्तव्य होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ