हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संभाजी ब्रिगेड पुणे जिले की ओर से लोक प्रबोधन दिवस के रूप में प्रबोधनकार केशवराव ठाकरे की जयंती मनायी गई।
प्रबोधनकार केशवराव ठाकरे की प्रतिमा के साथ महापुरुषों की भी प्रतिमाओं का पूजन किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत जिजाऊ वंदना से की गई। यहां संभाजी ब्रिगेड पुणे के जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे, सचिव तेजश्री पवार, कार्याध्यक्ष डॉ. कुमार गायकवाड, उपाध्यक्ष अनिल बोटे, अतुल येवले, उदय खांडके, कोषाध्यक्ष विवेक तुपे, भोर तालुकाध्यक्ष धनंजय मालुसरे, वेल्हे तालुक्याध्यक्ष अभिषेक वैराट, संघटक रेखा कामठे, अमोल मगर ,दत्ता खुटवड, अनिल मालुसरे, संतोष बोरगे के साथ जिला कार्यकारिणी व उद्योग आघाडी के नवनिर्वाचित सभी पदाधिकारी व अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे। इस अवसर पर भाजपा की पूर्व नगरसेेविका सुलभा क्षीरसागर व एयरफोर्स के अधिकारी तथा कई राजनीतिक नेताओं के सचिव और सलाहकार के रूप में कार्य करनेवाले मेजर धनंजय ढांगले व उनके सहयोगियों के साथ अन्य कई लोगों ने संभाजी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे की उपस्थिति में संभाजी ब्रिगेड मेें प्रवेश किया। साथ ही राजेंद्र कांबले को संभाजी ब्रिगेड जिला उद्योग आघाडी के अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम की प्रस्तावना जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे और सूत्र-संचालन एवं आभार प्रदर्शन उदय खांडकेसर ने किया।

0 टिप्पणियाँ