मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रेलवे बोर्ड की प्रधान कार्यकारी निदेशक वी. जी. भूमा द्वारा किया गया पुणे मंडल का निरीक्षण

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे बोर्ड की प्रधान कार्यकारी निदेशक -मानव संसाधन, श्रीमती वी. जी. भूमा ने पुणे मंडल के कामकाज का निरीक्षण किया। उन्होंने पुणे मंडल पर विभिन्न विभागीय परीक्षाओं को आयोजित करने हेतु बनाए गए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (सीबीटी)  हॉल, आईटी सेल सहित कार्मिक शाखा का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने नवीकृत गोपनीय सेल का उद्घाटन भी किया। पुणे मंडल द्वारा मानव संसाधन (एचआर) से संबंधित कामकाज को व्यापक रूप से कंप्यूटरीकरण करने हेतु की गई उत्साहजनक पहल पर श्रीमती भूमा ने संतोष व्यक्त किया।
प्रधान कार्यकारी निदेशक ने अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ विस्तृत चर्चा कर मंडल के कार्यों की समीक्षा की तथा उन्हें कामकाज में और बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरित किया। श्रीमती भूमा ने कहा कि संसाधनों का युक्तिसंगत तरीके से उपयोग कर बेहतर परिणाम देने के लिए हमें आगे बढ़कर मिल जुलकर प्रयास करने होंगे। 
उन्होंने कर्मचारियों, अधिकारियों तथा ट्रेड यूनियनों द्वारा दिए गए सुझावों और विसंगतियों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी डॉ. तुशाबा शिंदे, मंडल कार्मिक अधिकारी जे. पी. सिंह, सहायक कार्मिक अधिकारी मच्छिंद्र गलवे, सुनील ठाकुर सहित मंडल के कई अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन कार्मिक विभाग द्वारा किया गया तथा आभार डॉ. तुशाबा शिंदे ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ