मुंबई, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे ने यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ को कम करने के लिए पुणे और वीरांगना लक्ष्मीबाई जंक्शन के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन की समयावधि का विस्तार करने का निर्णय लिया है। विवरण निम्नानुसार है :
01921 विशेष ट्रेन दिनांक 06.10.2022 से 10.11.2022 तक (6 ट्रिप) प्रत्येक गुरुवार को चलेगी। 01922 विशेष ट्रेन दिनांक 05.10.2022 से 09.11.2022 तक( 6 ट्रिप) प्रत्येक बुधवार को चलेगी।इस विशेष ट्रेन की संरचना, समय और हाल्ट में कोई बदलाव नहीं है।
आरक्षण : 01921 विशेष ट्रेन संख्या के विस्तारित सेवाओं की बुकिंग विशेष शुल्क पर दिनांक 14.09.2022 को सभी कम्प्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्रों एवं वेबसाइट www.irctc.co.in पर आरम्भ होगी ।
इस विशेष ट्रेन के हाल्ट एवं समय की विस्तृत जानकारी के लिए कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखें या एनटीईएस ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे अपनी और दूसरों की संरक्षा के लिए COVID-19 उपयुक्त व्यवहार का पालन करें।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

0 टिप्पणियाँ