मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

रोहिदास ऐकाड, बालासाहब बारवकर और विश्वास तांबे को ‘गुणवंत शिक्षक व शिक्षकेतर पुरस्कार’ प्रदान

हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र राज्य शिक्षक लोकशाही प्रणीत पुणे शहर शिक्षक आघाडी व पुणे शहर माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से शिक्षक दिवस के अवसर पर दिया     जानेवाला गुणवंत शिक्षक व शिक्षकेतर पुरस्कार मानवतावादी समाज सेवा संघटना के आजीवन सदस्य क्रमश: रोहिदास ऐकाड व बालासाहब बारवकर को कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि अनिल गुंजाल के शुभ हाथों प्रदान किया गया। साथ ही बारामती तालुका व शहर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शिक्षक सेल की ओर से आदर्श शिक्षकेत्तर पुरस्कार से मानवतावादी समाज सेवा संघटना के आजीवन सदस्य विश्वास तांबे को प्रदान किया गया है। इस अवसर पर यहां म. रा. शि. लो. अध्यक्ष प्राचार्य शिवाजी कामथे, मा.शि.सं.अध्यक्ष सचिन दुर्गाडे, मानवतावादी समाज सेवा संघटना के सचिव अशोक जाधव, आजीवन सदस्य मेहमूदशा भंडारी, सुनील पाटेकर, शीला बारवकर, अनिल बारवकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
कार्यक्रम का सूत्र-संचालन रेश्मा यादव ने और आभार प्रदर्शन संतोष थोरात ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ