मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

नागपुर मंडल पर कार्य के चलते कोल्हापुर- गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस प्रभावित

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
नागपुर मंडल के खापरी स्टेशन पर ब्लाक लेकर इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग का आवश्यक तकनीकी कार्य किया जाएगा, जिसके कारण दिनांक 24 तथा 25 सितंबर को कोल्हापुर से रवाना होनेवाली गाड़ी संख्या 11039 कोल्हापुर-गोंदिया महाराष्ट्र एक्सप्रेस की यात्रा वर्धा स्टेशन पर समाप्त होगी। इसी प्रकार 26 तथा 27 सितंबर को गोंदिया से रवाना होने वाली गाड़ी संख्या 11040 गोंदिया-कोल्हापुर महाराष्ट्र एक्सप्रेस इस दिन वर्धा स्टेशन से रवाना की जाएगी अर्थात यह गाड़ी गोंदिया- वर्धा-गोंदिया के बीच रद्द रहेगी।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ