मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत ने महिला क्रिकेट में दूसरे एक दिवसीय मैच में इंग्लैंड को 88 रन से हरा कर 2-0 की अजेय बढ़त बनाई

    महिला क्रिकेट में कल केंटरबरी में भारत ने दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में इंग्लैंड को 88 रन से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 333 रन बनाए। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 115 गेंदों में 143 रन की शानदार पारी खेली। हरलीन देवल ने भी 72 गेंदों में 58 रन बनाए। इंग्लैड के विरुद्ध एक दिवसीय श्रृखंला में किसी भी देश का यह सबसे अधिक स्कोर है। 
    इंग्लैंड की टीम विशाल लक्ष्य के जवाब में 44 ओवर और दो गेंद में 245 रन पर ही सिमट गई। इंग्लैंड की डेनियल व्याट ने सबसे अधिक 65 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका ठाकुर ने 4 और दयालन हेमलता ने दो खिलाड़ियों को आउट किया। हरमनप्रीत कौर को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। दोनों देशों के बीच तीसरा और अंतिम एक दिवसीय मैच शनिवार को लॉर्डस में खेला जाएगा। यह मैच भारत की गेंदबाज झूलन गोस्‍वामी के लिये विदाई मैच होगा क्‍योंकि झूलन ने इस मैच के बाद अंतर्राष्‍ट्रीय क्रिकेट से संयास लेने का फैसला किया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ