मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

न्यू आष्टी-अहमदनगर नई लाइन उद्घाटित : न्यू आष्टी-अहमदनगर डेमू सेवा को हरी झंडी दिखाकर किया गया रवाना

न्यू आष्टी, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
न्यू आष्टी-अहमदनगर उद्घाटन डेमू सेवा को श्री एकनाथ शिंदे, माननीय मुख्यमंत्री, महाराष्ट्र ने (वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से) श्री देवेंद्र फडणवीस, माननीय उपमुख्यमंत्री, महाराष्ट्र श्री रावसाहेब दादाराव पाटिल दानवे, माननीय रेल, कोयला और खान, राज्य मंत्री भारत सरकार की गरिमामयी उपस्थिति में 23 सितंबर 2022 को न्यू आष्टी रेलवे स्टेशन पर हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इससे पूर्व न्यू आष्टी-अहमदनगर नई लाइन (66 किमी) की उद्घाटन पट्टिका का अनावरण किया गया।
श्री राधाकृष्ण विखे पाटिल, माननीय राजस्व मंत्री, पशुपालन और डेयरी विकास, महाराष्ट्र सरकार, श्रीमती पंकजा मुंडे, माननीया पूर्व महाराष्ट्र मंत्री, माननीया सांसद डॉ. प्रीतम मुंडे, डॉ. सुजय विखे पाटिल, माननीय विधान परिषद सदस्य श्री सुरेश धस, श्री राम शिंदे, माननीय विधायक श्री बालासाहेब आजबे, श्री लक्ष्मण पवार, पूर्व विधायक श्री शिवाजी कारडिले और श्रीमती पल्लवी ढोंडे, माननीया नगराध्यक्ष उपस्थित थे।
श्री अनिल कुमार लाहोटी, महाप्रबंधक, मध्य रेल ने गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया और अपने स्वागत भाषण में नई डेमू ट्रेन सेवाओं के बारे में जानकारी दी। श्री मनोज शर्मा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण), श्री मुकुल जैन, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक, श्री अजय सदानी, प्रमुख मुख्य सुरक्षा आयुक्त, श्री शैलेश गुप्ता, मंडल रेल प्रबंधक, सोलापुर मंडल, मध्य रेल और अन्य अधिकारी और जनता बड़ी संख्या में  इस अवसर पर उपस्थित थे।
पृष्ठभूमि और लाभ :
-66 किमी की न्यू आष्टी-अहमदनगर ब्रॉड गेज लाइन 261 किमी अहमदनगर-बीड-परली वैजनाथ नई ब्रॉड गेज लाइन परियोजना का एक हिस्सा है जो भारत सरकार और राज्य सरकार के बीच 50-50 लागत साझा करने वाली परियोजना है।
-डेमू सेवा न्यू आष्टी-अहमदनगर बेल्ट और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगी।
-यह स्थानीय व्यापार और उद्योगों को बढ़ावा देगा और इस प्रकार मराठवाड़ा क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा।
-डेमू ट्रेन अहमदनगर से सुबह 07.45 बजे निकलेगी और 10.30 बजे न्यू आष्टी पहुंचेगी और वापसी में 11.00 बजे न्यू आष्टी से निकलेगी और 1.55 बजे अहमदनगर पहुंचेगी।  यह ट्रेन रविवार को छोड़कर प्रतिदिन चलेगी।
-यह डेमू ट्रेन कड़ा, न्यू धानोरा, सोलापुरवाड़ी, न्यू लोणी और नारायणडोहो स्टेशनों में रुकेगी।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ