मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारतीय नौसेना पोत शिवाजी में किया गया हिन्दी पखवाड़े का आयोजन

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
भारतीय नौसेना पोत शिवाजी में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सितंबर माह में हिन्दी पखवाड़े का आयोजन किया गया। इस पखवाड़े के दौरान हिन्दी निबंध, हिन्दी वाद-विवाद, हिन्दी प्रश्न मंच तथा हिन्दी नोटिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में पोत के अधिकारी, सैनिक तथा असैनिक कार्मिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। कमोडोर अरविंद रावल, कमान अधिकारी भारतीय नौसेना पोत शिवाजी के आतिथ्य में दिनांक 22 सितंबर 22 को पुरस्कार वितरण समारोह सम्पन्न हुआ, जिसमें प्रतियोगिताओं के विजेताओं को नकद पुरस्कार तथा प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। परियोजना और संभारिकी विभाग को सरकारी कामकाज हिन्दी में करने पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा क्रमशः भा.सौ. पो. शिवाजी और विनर तथा रनरअप रोलिंग ट्रॉफी प्रदान की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय द्वारा हिन्दी पत्रिका ‘स्मारिका 22’ का विमोचन भी किया गया।
यह जानकारी पुणे रक्षा विभाग के जनसंपर्क अधिकारी श्री महेश अय्यंगार द्वारा दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ