मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की जनता दल युनाइटेड इकाईयां भाजपा में शामिल

     जनता दल यूनाइटेड की दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव की इकाइयां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गई हैं। कल नई दिल्‍ली में भाजपा अध्‍यक्ष जे. पी. नड्डा और पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव बी. एल. संतोष की उपस्थिति में ये इकाइयां भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुईं। इन इकाइयों ने यह फैसला जनता दल यूनाइटेड, राष्‍ट्रीय जनता दल और अन्‍य पार्टियों के साथ महागठबंधन करके बिहार में सरकार बनाने के फैसले के विरोध में किया है। 17 में से 15 जेडीयू के जिला पंचायत के सदस्य भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। और दादरा नगर हवेली में जेडीयू का नामोनिशान बाकी नहीं रहा है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ