मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

कल कोल्हापुर-पुणे-कोल्हापुर एक्सप्रेस सातारा तक ही चलेगी

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन द्वारा पुणे-मिरज रेल मार्ग पर पलशी-जरंडेश्वर स्टेशनों के बीच गुरुवार दिनांक 08 सितंबर को रेलमार्ग पर पड़ने वाले रोड ओवर ब्रिज पर स्टील गर्डर डालने का कार्य  किया जाएगा, इस हेतु ब्लॉक लिए जाने के कारण  पुणे-कोल्हापुर-पुणे के बीच चलने वाली गाड़ी संख्या 11425/ 11426  सातारा -कोल्हापुर-सातारा के बीच ही चलेगी और पुणे-सातारा-पुणे के बीच यह गाड़ी रद्द रहेगी।  
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ