मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

इंसानियत के दर्शन : पैपिलॉन सोसाइटी द्वारा मृतक की पत्नी को एक लाख रुपयों की मदद

पुणे, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
आजकल हम देखते हैं कि सीमेंट के जंगल में मानवता खोती जा रही है, परंतु कुछ जगहों पर इंसानियत के दर्शन होते हुए दिखाई देते हैं। पुणे शहर के पाषण में पैपिलॉन सोसाइटी के एक मजदूर जहांगीर बादशाह शेख (40 वर्ष) की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई। उनकी मौत से उनके परिवार में कोहराम मच गया था। उनकी पत्नी और दो छोटी बेटियों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा। ऐसे भीषण परिस्थिति में समाज के लोग उनकी मदद के लिए दौड़ पड़े। सभी ने अपनी हैसियत के हिसाब से मदद के लिए हाथ बढ़ाया और 90,000/- रुपये इकट्ठा किए। सोसाइटी के इस कार्य को देख सुतारवाड़ी के एक कार्यकर्ता बालमशेठ सुतार ने सोसाइटी की प्रशंसा की और इस नेक कार्य के लिए 10,000/- रुपयों की मदद की। इस सामाजिक प्रतिबद्धता के माध्यम से जहांगीर के परिवार के लिए एक लाख रुपये की राशि एकत्र की गई थी।
सोसाइटी द्वारा एक छोटा सा कार्यक्रम आयोजित कर उक्त रकम बालन शेठ सुतार के शुभ हाथों जहांगीर की पत्नी को प्रदान की गई। उक्त रकम में से 90,000/- रुपये पोस्ट की दीर्घ डिपॉजिट स्कीम में निवेश किए गए। ताकि इस राशि का इस्तेमाल जहांगीर की बेटी की पढ़ाई में उपयोग में आएगी और बाकी की रकम घर खर्च के लिए दी गई।
जैतूनबी को शासकीय योजना की पेंशन योजना का लाभ दिलाने का प्रयास किया जायेगा। इसके साथ ही कुछ अन्य योजनाओं के लिए सहायता प्रदान करने का भी प्रयास किया जाएगा। यह आश्वासन दिया गया। अन्य सोसाइटियों को भी इस उदाहरण का अनुसरण करना चाहिए।
रवींद्र पाडले ने बालमशेठ सुतार का परिचय और स्वागत किया। कार्यक्रम का सूत्र संचालन भास्कर जाधव ने किया। कार्यक्रम में संजय पाटिल, किसन भालेराव, विराज जोंधले, मिलिंद मोरे, सौ. पूजा शर्मा, अमित शर्मा व डॉ. देवदत्त चौधरी की प्रमुख उपस्थित व सोसाइटी के नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए मैनेजर इब्राहीम ने विशेष परिश्रम किया। सभी ने जैतुनबी को हिम्मत दी और लड़कियों की शिक्षा पूरी करने में मदद करने का वादा किया। उन्होंने यह भी सलाह दी कि आपको कितनी भी कठिनाई का सामना करना पड़े, परंतु शिक्षा को न रोकें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ