मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा देश के हर नागरिक से कर्तव्‍यपथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा देखने की अपील

     प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने देश के हर नागरिक से कर्तव्‍यपथ और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा देखने की अपील की है। इसके लिए प्रधानमंत्री ने सभी को खुला निमंत्रण दिया है। कल कर्तव्‍यपथ का उदघाटन और नेताजी की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद श्री मोदी ने कहा कि कर्तव्‍यपथ के विकास में भविष्‍य का भारत देखा जा सकता है। उन्‍होंने कहा कि कर्तव्‍यपथ की ऊर्जा लोगों को भारत के लिए नया दृष्टिकोण और नया विश्‍वास देगी। प्रधानमंत्री ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर आधारित ड्रोन शो अगले तीन दिन तक होगा। प्रधानमंत्री ने लोगों से इसे देखने और इसके फोटो खींचने तथा हैशटैग कर्तव्‍यपथ के साथ सोशल मीडिया पर अपलोड करने का आग्रह किया। 
    दिल्‍ली मेट्रो रेल निगम-डीएमआरसी आज से कर्तव्‍यपथ देखने के इच्‍छुक लोगों के लिए निशुल्‍क बस सेवा उपलब्‍ध कराएगी। ये इलेक्‍ट्रि‍क बसें- भैरों मार्ग, राजघाट, पालिका पार्किंग के निकट कनॉट प्‍लेस और जवाहर लाल नेहरू स्‍टेडियम से मिलेंगी। बसें यात्रियों को मेजर ध्‍यानचंद नेशनल स्‍टेडियम के गेट नं० एक के सामने उतारेंगी। वहां से कर्तव्‍यपथ तक पैदल जाना होगा। दिल्‍ली मेट्रो के अधिकारियों ने कहा कि बस शाम पांच बजे से नौ बजे यात्रियों को लेंगी। यह सुविधा शुरू में केवल एक सप्‍ताह के लिए उपलब्‍ध होंगी। इन मार्गों पर कुल 12 बसें चलाई जाएंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ