मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता आर. वेंकट-रमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल

     वरिष्‍ठ अधिवक्‍ता आर. वेंकट-रमणि भारत के नए अटॉर्नी जनरल बनाए गए हैं। विधि और न्‍याय मंत्रालय की अधिसूचना में कहा है कि राष्‍ट्रपति ने श्री वेंकट-रमणि को तीन वर्ष की अवधि के लिए नया अटॉर्नी जनरल नियुक्‍त किया है। वे अटॉनी जनरल के के वेणुगोपाल का स्थान लेंगे जिनका कार्यकाल कल समाप्त हो रहा है। श्री वेंकट रमणि ने अटॉनी जनरल नियुक्त किए जाने और उन पर भरोसा जताने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और विधि और न्यायमंत्री किरेन रिजिजू को धन्यवाद दिया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ