-पुणे स्टेशन ई-बस डिपो का उद्घाटन और 90 ई-बसों का लोकार्पण समारोह संपन्न
-हरित ऊर्जा उपयोग के क्षेत्र में महाराष्ट्र अग्रसर : केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे
पुणे, सितंबर (जिमाका)
पुणे शहर में नागरिकों को यातायात जाम से मुक्त करना सरकार का संकल्प है। इसके लिए सरकार फ्लाईओवर के रुके हुए कार्यों, मेट्रो विस्तार कार्यों में तेजी लाने, अच्छी सड़कें उपलब्ध कराने के साथ-साथ सार्वजनिक बस सेवा में सुधार पर ध्यान देने जा रही है। उस दृष्टि से फेम 2 अंतर्गत ई-बस की सुविधा महत्वपूर्ण साबित होगी। यह विश्वास मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने व्यक्त किया।
पुणे स्टेशन ई-बस डिपो उद्घाटन व पुणे महानगर परिवहन महामंडल को फेम 2 अंतर्गत प्राप्त 90 ई-बसों के लोकार्पण समारोह में वे बोल रहे थे। इस अवसर पर यहां केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, विभागीय आयुक्त सौरभ राव, पुणे महानगर परिवहन महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक लक्ष्मीनारायण मिश्रा, विधायक उमा खापरे, माधुरी मिसाल, संजय जगताप, महेश लांडगे, सुनील कांबले, राहुल कुल, सिद्धार्थ शिरोले, भारी उद्योग सह सचिव अमित मेहता, पुणे मनपा आयुक्त विक्रम कुमार, पुलिस आयुक्त अमिताभ गुप्ता, पिंपरी चिंचवड मनपा आयुक्त शेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ.राजेश देशमुख, मुख्य कार्यकारी अधिकारी आयुष प्रसाद, पीएमआरडीए आयुक्त राहुल महिवाल, मुरलीधर मोहोल, जगदीश मुलिक, प्रादेशिक परिवहन अधिकारी अजीत शिंदे पीएमपीएमएल की सहव्यवस्थापकीय संचालक डॉ. चेतना केरुरे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
श्री शिंदे ने आगे कहा कि ई-बसों के उपयोग से यात्रियों को सुविधाजनक परिवहन सेवाएं मिलेंगी, जिसके कारण नागरिकों द्वारा इन बसों का स्वागत किया जाएगा। पुणे उद्योग और शिक्षा का घर है। पुणे एक सांस्कृतिक शहर और एक महानगर के रूप में विस्तार कर रहा है। उस दृष्टि से सार्वजनिक परिवहन मजबूत होना आवश्यक है। पीएमपीएमएल की बससेवा उस दृष्टि से महत्वपूर्ण साबित होगी। सार्वजनिक परिवहन सुविधा प्रदूषण मुक्त परिवहन के लिए ई-बससेवा महत्वपूर्ण है। पीएमआरडीए क्षेत्र में सार्वजनिक परिवहन उपयुक्त साबित हुई है। पुणे शहर, पिंपरी चिंचवड के साथ महानगर में शामिल किए गए गांव व अन्य ग्रामीण भाग के गांवों में पीएमपीएमएल की बससेवा पहुंच गई है। महानगर में आनेवाले समय में ट्रैफिक जाम एक बड़ी समस्या होगी, इसलिए परिवहन प्रणाली को सक्षम और सुगम बनाना एक प्रभावी समाधान हो सकता है। इसके लिए आनेवाले वर्षों में ई-बस सेवा के विस्तार पर जोर दिया जाएगा। सरकार राज्य में विभिन्न परियोजनाओं को गति दे रही है। उन्होंने पीएमपीएमएल के कर्मचारियों को सातवें वेतन आयोग के लाभों के संबंध में बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए।

ई-बस सेवा शुरू करने के लिए पीएमपीएमएल को बधाई देते हुए केंद्रीय भारी उद्योग मंत्री डॉ. महेंद्रनाथ पांडे ने कहा कि फेम 2 अंतर्गत दिए जानेवाले अनुदान का लक्ष्य हरित ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देते हुए कार्बन उत्सर्जन को कम करना है। इससे एक विकसित देश के रूप में पहचान बनाने में मदद मिलेगी। प्रदूषण को कम करके नागरिकों के अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए यह सुविधा महत्वपूर्ण है। यह गर्व की बात है कि पुणे शहर ने ई-मोबिलिटी की ओर पहला कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पंचामृत’ अवधारणा के तहत देश में 2030 तक कार्बन उत्सर्जन अनुप्रयोगों पर जोर दिया गया है। देश की अर्थव्यवस्था में कार्बन पर निर्भरता कम करने पर भी जोर दिया जा रहा है। देश को हरित ऊर्जा की दृष्टि से सक्षम करने के लिए व आर्थिक समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह लक्ष्य हासिल करने में महाराष्ट्र का अहम योगदान है। ऑटो उद्योग में भी इस संबंध में सुधार के लिए सब्सिडी दी जा रही है। इस क्षेत्र में उद्यमियों की प्रतिक्रिया भी उत्साहजनक है। देश में कोरोना के बाद के दौर में इस सेक्टर में 75 हजार करोड़ का नया निवेश हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार इलेक्ट्रिक बैटरी के क्षेत्र में चीन पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रही है।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में मौलिक परिवर्तन करेंगे। निकट भविष्य में मेट्रो का विस्तार करके पुणे शहर के लिए एक एकीकृत परिवहन प्रणाली स्थापित की जाएगी। इसके लिए विभिन्न प्रकार के ऐप्स और ई-प्लेटफॉर्म को एकीकृत कर सार्वजनिक परिवहन प्रणाली के प्रभावी उपयोग का निर्धारण किया जाएगा। ई-बस सेवा के जरिए महाराष्ट्र सरकार सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में मौलिक परिवर्तन लाएगी। पीएमपीएमएल देश में अग्रणी प्रकार की गैर-पारंपरिक ऊर्जा पर दौड़नीवाली सेवा के रूप में उभरेगा। इस बस सेवा को पुणे के लोगों ने काफी पसंद किया है। इन बसों ने 2 करोड़ किलोमीटर परिवहन का मील का छोर पूरा कर लिया है। केंद्र सरकार ने फेम 2 अंतर्गत ई-बसेस के लिए बड़ी सब्सिडी देने से लोगों पर कोई अतिरिक्त बोझ नहीं है। निकट भविष्य में यह देश में पहली गैर-पारंपरिक ऊर्जा और शून्य कार्बन उत्सर्जन वाली बस सेवा होगी। सरकार वैकल्पिक ईंधन की मदद से राज्य में पूरी सार्वजनिक परिवहन सुविधा को चलाने की कोशिश कर रही है। इस संबंध में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में प्रयास किए जा रहे हैं।

पीएमपीएमएल ने सभी चार्जिंग स्टेशनों को सौर ऊर्जा में परिवर्तित किया जाना चाहिए और उन्होंने शून्य कार्बन उत्सर्जन के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में प्रयास करने की अपील की।
पुणे स्टेशन ई-बस डिपो का उद्घाटन गणमान्य व्यक्तियों द्वारा किया गया और ई-बसों का शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुनील कांबले के विधायक स्थानीय विकास कोष के तहत पुणे स्टेशन बस डिपो में पीएमपीएमएल कर्मचारियों के लिए तैयार किए गए प्रतिक्षालय बिल्डिंग का भी लोकार्पण किया गया।
प्रास्ताविक में पुणे महानगर परिवहन महामंडल के व्यवस्थापकीय संचालक लक्ष्मीनारायण मिश्रा ने पीएमपीएमएल सेवा के बारे में जानकारी दी। पुणे, पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका व पुणे ग्रामीण क्षेत्र में पीएमपीएमएल के माध्यम से 2000 बसेस दौड़ रही हैं। फेम 2 अंतर्गत नई 150 ई- बसेस प्राप्त होनेवाली हैं, उसमें से 90 बसों का लोकार्पण हो रहा है। यह सेवा प्रदूषण मुक्त और आरामदायक है। पीएमपीएमएल देश में सबसे ज्यादा ई-बसों का इस्तेमाल करनेवाली देश की अग्रणी संस्था है।

0 टिप्पणियाँ