मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे जिले के साढ़े तीन लाख मतदाताओं को मतदाता सूची में विवरण के साथ आधार जोड़ने का काम पूरा

पुणे, सितंबर (जिमाका)
भारत चुनाव आयोग की शिफारिस के अनुसार मतदाता सूची में विवरण के साथ जोड़ने व प्रमाणीकरण के लिए ऐच्छिक रूप से आधार की जानकारी संग्रहित करने के बारे में सुधार किया गया है। जिले में अब तक 4 लाख मतदाताओं की मतदाता सूची के विवरण के साथ आधार को जोड़ने का काम पूरा हो गया है।
पुणे जिले में 21 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर के अधिकारियों और ऑनलाइन मोड के माध्यम से 1 अगस्त 2022 से आधार जोड़ने का काम शुरू कर दिया गया है। जिले में इस समय 78 लाख 69 हजार 276 मतदाता हैं। इनमें से 3 लाख 82 हजार 351 मतदाता आज आधार से जुड़ चुके हैं। इसमें मुख्य रूप से ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों इंदापुर, आम्बेगांव, भोर, खेड़, मावल के मतदाताओं ने शहरी निर्वाचन क्षेत्रों के मतदाताओं से बेहतर प्रतिक्रिया दी है। आवेदन संख्या 6बी यह सुविधा भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट www.nvsp.in, वोटर पोर्टल या वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए उपलब्ध कराई गई है। मतदाता अपने मोबाइल में ऐप इंस्टॉल करके आधार को जोड़ सकते हैं।
इस बारे में 11 सितंबर 2022 को पुणे जिले के सभी मतदान केन्द्रों पर आधार जोड़ने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया है। जिले के सभी मतदाताओं को अपना आधार क्रमांक मतदाता सूची से जोड़ने के लिए बढ़-चढ़कर भाग लें। यह अपील जिलाधिकारी व जिला चुनाव अधिकारी डॉ. राजेश देशमुख ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ