फिल्म और रंगमंच संस्था महाराष्ट्र राज्य द्वारा मांग अन्यथा तीव्र आंदोलन की चेतावनी
हड़पसर, सितंबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
महाराष्ट्र में चुनाव का बहिष्कार करने और पूरे राज्य में जोरदार आंदोलन शुरू करने की चेतावनी फिल्म और रंगमंच संस्था महाराष्ट्र राज्य की ओर से दी गई है।
अखिल भारतीय मराठी फिल्म महामंडल पुणे शाखा फिल्म और रंगमंच संस्था महाराष्ट्र राज्य की ओर से अखिल भारतीय मराठी फिल्म महामंडल के चुनाव में नए संविधान के अनुसार 44 हजार ए वर्ग के सदस्यों को मतदान का अधिकार दिया जाए व विदर्भ, मराठवाडा के साथ ही बाकी महाराष्ट्र के सभासदों को मुंबई, पुणे, कोल्हापुर के साथ नासिक, औरंगाबाद व नागपुर में मतदान केंद्र उपलब्ध कराये जाएं अन्यथा फिल्म और रंगमंच संस्था महाराष्ट्र राज्य की ओर से पूरे महाराष्ट्र में चुनाव का बहिष्कार करने और पूरे महाराष्ट्र में एक तीव्र आंदोलन करने की चेतावनी अखिल भारतीय मराठी फिल्म महामंडल के मेघराज राजेभोसले को निवेदन देकर की गई।
निवेदन स्वीकारने के बाद अखिल भारतीय मराठी फिल्म महामंडल के मेघराज राजेभोसले ने कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी पात्र सदस्यों को वोट देने का अधिकार मिले और मतदान केंद्रों को बढ़ाकर विदर्भ, मराठवाडा व बाकी महाराष्ट्र के सभासदों को न्याय दिलाने की पूरी कोशिश करूंगा।
इस अवसर पर यहां फिल्म और रंगमंच संस्था, महाराष्ट्र राज्य के अध्यक्ष स्वानंद देव, संस्थापक व अध्यक्ष शुभम मोरे, उपाध्यक्ष कुणाल देशमुख, सचिव चेतन गिरी, सहसचिव चेतन शिंदे, कोषाध्यक्ष रोहित ओव्हाल, संचालक योगेश तनपुरे, सहसंचालक व वरिष्ठ अभिनेता प्रशांत बोगम, अभिनेता सचिन गवली, अभिनेता गणेश भालेराव, महाराष्ट्र नवनिर्माण चित्रपट सेना जालना के सुनील सुलताने पाटिल, अभिनेत्री स्वाति हनमघर के साथ अनेक कलाकार प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

0 टिप्पणियाँ