आदर्श शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न
शिक्षक हमारे समाज में हर किसी के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण मार्गदर्शक होते हैं। छात्रों की योग्यता में वृद्धि और उन्हें भारत का एक आदर्श नागरिक बनाने के लिए वे जीवन पथ में सफलता को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह विचार पुणे जिला परिषद की पूर्व सदस्या अंकिता पाटिल ठाकरे ने व्यक्त किए।
अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था की ओर से आयोजित आदर्श शिक्षक पुरस्कार का वितरण पुणे जिला परिषद की पूर्व सदस्या अंकिता पाटिल ठाकरे के शुभहाथों किया गया, तब वे बोल रही थीं। इस अवसर पर यहां अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर, पूर्व उपसरपंच समीर घुले, प्रमोद कोद्रे, बबन जगताप आदि के साथ अन्य अतिथिगण प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
अरुणदादा बेल्हेकर युवा राष्ट्रनिर्माण संस्था द्वारा दिया जानेवाला आदर्श शिक्षक पुरस्कार का यह दसवां वर्ष था। इस वर्ष सुधीर पाटिल, अनुराधा माने, भागवत भराटे, रेहाना काझी, संध्या पवार, चेतन उशिरे, सीमा दीक्षित, शुभांगी शिंदे, अतुल रासकर, अशोक गपाट, विजय कोद्रे को आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। मानपत्र व फूलोंवाले पौधे पुरस्कार का स्वरूप था। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष शैलेंद्र बेल्हेकर ने दी है।
कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संयोजन गोरख आडेकर, संतोष गोकुले, संजय कामठे, सुरेश दबडे, रामदास सांगले द्वारा किया गया।

0 टिप्पणियाँ