मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

17 अक्टूबर से संभाजी ब्रिगेड पुणे शहर व जिला द्वारा ‘घर तेथे कार्यकर्ता’ अभियान शुरू किया जाएगा

संभाजी ब्रिगेड के उत्तर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे और मध्य जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे द्वारा जानकारी
हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
संभाजी ब्रिगेड पुणे शहर व जिला की ओर से 17 अक्टूबर से ‘घर तेथे कार्यकर्ता’ अभियान शुरू किया जाएगा। यह अभियान आगामी महानगरपालिका, जिला परिषद, पंचायत समिति के चुनाव का बिगुल संभाजी ब्रिगेड बजाएगा। यह ऐलान पत्रकार वार्ता में संभाजी ब्रिगेड के उत्तर जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे व मध्य जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे ने किया है। 
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि संभाजी ब्रिगेड पुणे शहर व जिला की ओर से 17 अक्टूबर सुबह 10.30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक भवन घोले रोड, पुणे में कार्यकर्ताओं का समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें आगामी महानगरपालिका, जिला परिषद, पंचायत समिति के चुनाव का बिगुल फूंका जाएगा। साथ ही शहर व जिले में ‘घर तिथे कार्यकर्ता  अभियान’ चलाया जाएगा। इस अवसर पर सामाजिक, शैक्षिक, उद्योग और पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट उपलब्धियों को सम्मानित किया जाएगा। पुणे शहर और जिले के पदाधिकारी 17 अक्टूबर को संभाजी ब्रिगेड कार्यकर्ताओं की बैठक को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। संभाजी ब्रिगेड कार्यकर्ताओं की बैठक में बड़ी संख्या में अन्य पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारी संभाजी ब्रिगेड में शामिल होने जा रहे हैं। वर्तमान राजनीति व संभाजी ब्रिगेड की रणनीति इस पर संभाजी ब्रिगेड की ओर से ऐलान किया जाएगा।
इस अवसर पर यहां पुणे शहर अध्यक्ष अविनाश मोहिते, जिला सचिव निलेश ढगे, तेजस्विनी पवार, शहर सचिव संदीप कारेकर, उपाध्यक्ष जोतिबा नरवडे, महासचिव सिद्धार्थ कोंढालकर अनिल बोटे, मावल लोकसभा कार्याध्यक्ष दिनकर केदारी, जिला कार्याध्यक्ष साजिद सय्यद, डॉ. कुमार गायकवाड, तालुकाध्यक्ष शिवाजी पवार, वाहतुक आघाडी उपाध्यक्ष विजय कदम, सोशल मीडिया प्रमुख अमर गजघाटे, सचिन गायकवाड आदित्य खेडेकर आदि पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
संभाजी ब्रिगेड कार्यकर्ताओं की बैठक के लिए 17 अक्टूबर को सुबह 10.30 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू सांस्कृतिक भवन घोले रोड, पुणे में पुणे शहर और जिले से हजारों की संख्या में भाग लेने की अपील संभाजी ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर घाडगे व जिलाध्यक्ष उत्तम कामठे ने की है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ