मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने पुणे स्टेशन का निरीक्षण कर कार्यों की समीक्षा की


पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
मध्य रेल के महाप्रबंधक अनिल कुमार लाहोटी ने शुक्रवार को पुणे स्टेशन का बारीकी से निरीक्षण किया। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा सहित मुख्यालय से आए प्रधान मुख्य इंजीनियर राजेश अरोरा, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण) मनोज शर्मा, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त-सह-आईजी/आरपीएफ अजय सदानी, प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मणिजीत सिंह, प्रधान मुख्य परिचालन प्रबंधक मुकुल जैन, प्रधान वित्त सलाहकार श्रीमती मणिका जायस्वाल,  प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी डॉ. ए. के. सिन्हा, प्रधान मुख्य विद्युत इंजीनियर एन. पी. सिंह, प्रधान मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर ए. के. श्रीवास्तव, प्रधान मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. वाय. एस. अटारिया, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (परियोजना) शिशिर दत्त, प्रधान मुख्य सेफ्टी अधिकारी डी. वाय. नाईक, प्रधान मुख्य सामग्री प्रबंधक आर. एल. राणा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। 
निरीक्षण के दौरान उन्होंने पुणे स्टेशन पर चल रहे विभिन्न पुनर्विकास कार्यों, यार्ड रिमॉडलिंग, स्टेशन परिसर सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का विस्तृत जायजा लिया। यहाँ उन्होंने खानपान की वस्तुओं की गुणवत्ता देखी और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं के बारे में जानकारी ली। 
इसके बाद उन्होंने मुख्यालय के अधिकारियों तथा पुणे मंडल के शाखाधिकारियों के साथ बैठक कर पुणे मंडल पर चल रहे विकास कार्यों, इन्फ्रास्ट्रक्चर कार्योँ, परियोजनाओं तथा यात्री सुविधाओं आदि विषयों पर जानकारी लेकर उनकी समीक्षा की। बैठक में प्रधान विभागाध्यक्षों द्वारा उपस्थित किए गए विभिन्न मुद्दों पर तथा मुख्यालय की ओर से आवश्यक सहायता उपलब्ध किए जाने पर चर्चा की गई तथा उनको पूरा करने हेतु संबंधित विभागों को निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने सभी कार्यों को गति देने तथा यात्रियों की सुरक्षा पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर महाप्रबंधक ने न्यू पेंशन सिस्टम पर आधारित एक बुकलेट का विमोचन भी किया। इसके पश्चात उन्होंने प्रवासी संगठन तथा मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों से मुलाकात कर उनकी मांगों /सुझावों पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ