मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

ऐतिहासिक 26 वां मराठी ईसाई साहित्य सम्मेलन बीड में होगा : सम्मेलन अध्यक्ष पुणे के पौलस वाघमारे और स्वागत अध्यक्ष के रूप में आशीष शिंदे का चयन

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
26 वां मराठी ईसाई साहित्य सम्मेलन 6, 7 व 8 नवंबर 2022 को बीड के रेव्ह. नारायण वामन तिलकनगरी ए.जी.चर्च में आयोजित किया गया है। इस अवसर पर हुई बैठक में सम्मेलन के अध्यक्ष के रूप में ख्यातनाम साहित्यिक पौलस वाघमारे को कार्यकारिणी द्वारा चुना गया है और बीड के मराठी ईसाई साहित्य संघ ने स्वागताध्यक्ष के रूप में अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे का सर्वानुमति से चयन किया गया।
वसई ईसाई साहित्य परिषद के अध्यक्ष डा. नाझरेथ मिस्किटा ने कहा कि पहली बार बीड जैसे छोटे शहर में यह सम्मेलन हम आयोजित कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हर जगह मराठी ईसाई साहित्य की रोशनी पहुंच जानी चाहिए व मराठी भाषा की सेवा करने हेतु बीड में यह सम्मेलन आयोजित किया गया है। 
अल्फा ओमेगा ख्रिश्चन महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष आशीष शिंदे ने कहा कि इस सम्मेलन में ग्रंथ दिंडी, परिसंवाद, कथाकथन, कवि सम्मेलन, प्रकट मुलाकात, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कीर्तन, भजन, ज्वलंत विषयों पर चर्चासत्र आदि कार्यक्रम होंगे। मराठी ईसाई साहित्य की स्मरणिका प्रकाशित की जाएगी। इस सम्मेलन में संपूर्ण महाराष्ट्र से साहित्यिक आएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ