हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
समाजसेविका सीमा गुट्टे द्वारा जारी सामाजिक कार्यों को मद्देनजर रखते हुए वसंत सोशल फाउंडेशन नाशिक (कार्यक्षेत्र महाराष्ट्र राज्य) की ओर से दिया जानेवाला ‘क्रांतिवीर वसंतराव नाईक राज्यस्तरीय पुरस्कार 2022’ सीमा गुट्टे को घोषित किया गया है।
क्रांतिवीर वसंतराव नाईक के कार्यों व विचारों का प्रचार व प्रसार करने हेतु हर साल समाज में अच्छा काम कर रहे विभिन्न क्षेत्रों के 21 ऐसे गणमान्य लोगों को ‘क्रांतिवीर वसंतराव नाईक पुरस्कार’ से सम्मानित किया जाता है। यह पुरस्कार वितरण का 12 वां वर्ष है। इस साल का पुरस्कार वितरण समारोह 6 नवंबर 2022 को आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी वसंत सोशल फाउंडेशन नाशिक के अध्यक्ष श्री नंदू सानप ने दी है।

0 टिप्पणियाँ