मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

भारत ने म्यांमार में नौकरी के फर्जी रैकेट में फंसे 45 भारतीय नागरिकों को छुड़वाया

     भारत ने म्यांमार में नौकरियों के घोटाले में फंसे 45 भारतीय नागरिकों को छुड़वाया है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने एक ट्वीट में यह जानकारी दी। इन 45 भारतीयों में से 13 लोग कल तमिलनाडु पहुंचे। श्री बागची ने बताया कि फर्जी नियोक्‍ताओं के चुंगल से छुड़ाए गए कुछ और भारतीय म्यांमार प्रशासन की हिरासत में है और उनकी वापसी के लिए कानूनी प्रक्रिया आरम्‍भ कर दी गई है। छुडाये गये लोगों में से एक व्‍यक्ति ने अपनी व्‍यथा सुनाते हुए कहा कि इस वर्ष थाईलैंड की एक कम्‍पनी की ओर से दुबई में लिए गए साक्षात्‍कार में उसका चयन किया गया था। इस व्‍यक्ति ने बताया कि उसे अन्‍य लोगों के साथ सड़क मार्ग से जबरन बैंकाक से म्यांमार ले जाया गया और सशस्‍त्र गिरोहों ने उनसे अज्ञात कम्‍पनियों के लिए जबरन काम करवाया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ