गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने आज गिफ्ट सिटी में गुजरात गति शक्ति पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा है कि गुजरात राज्य स्तर पर गति शक्ति पोर्टल शुरू करने वाला पहला राज्य बन गया है। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से शासन में अधिक पारदर्शिता से निवेशकों को व्यापार करने में सुविधा होगी। इससे समय, धन और लॉजिस्टिक लागत कम आएगी।
मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने कहा कि गति शक्ति पोर्टल से राज्य सरकार के 21 विभागों और 52 उप-विभागों के 500 से अधिक प्रकार के डाटा संकलित होंगे।
इस पोर्टल से राज्य में बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शीघ्र निष्पादन होगा। इसके माध्यम से आवेदनों की प्रोसेसिंग, अनुमति प्रदान करने और परियोजनाओं की प्रगति की तेजी से निगरानी की जाएगी। पोर्टल गुजरात इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड द्वारा भास्कराचार्य नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर स्पेस एप्लीकेशन एंड जियो-इन्फॉर्मेटिक्स के सहयोग से विकसित किया गया है।

0 टिप्पणियाँ