मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

वाल्हा - नीरा के बीच स्थित दो रेलवे गेट दो दिन के लिए बंद


पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूजनेटवर्क)

       पुणे – मिरज रेलमार्ग पर वाल्हा  - नीरा  स्टेशनों के बीच क्रमशः रेलवे किमी 79/0-1 स्थित रेलवे फाटक सं. 27 तथा  रेलवे किमी 83/1-2 पर स्थित रेलवे फाटक सं. 32 पर आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते रविवार दिनांक 09 अक्तूबर को सुबह 07.00 बजे से मंगलवार दिनांक 11 अक्तूबर सुबह 07.00 बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेंगेI उपरोक्त अवधि में नीरा – मोरगांव- जेजुरी सड़क मार्ग विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा I
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ