मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

सफाई कर्मचारियों का वेतन और पीएफ नियमित रूप से जमा किया जाए : पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे द्वारा मांग

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
सफाई कर्मचारियों को वेतन का भुगतान, साथ ही पीएफ नियमित रूप से जमा करना चाहिए। वे अपने काम की जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हुए आनेवाली कई कठिनाइयों का सामना कर अपनी जिम्मेदारियों को पूरा करते हैं तो फिर इनके साथ ऐसी नाइंसाफी क्यों की जाती है? अगर आने वाले समय में इसी तरह का रवैया रहा तो इसके विरोध में आवाज उठाकर सफाई कर्मचारियों को इंसाफ दिलाने के लिए राज्य के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से शिकायत की जाएगी। यह चेतावनी शिवसेना पुणे शहर प्रमुख व पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने दी है।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने आगे कहा कि पुणे शहर में भारी मात्रा में कचरा होता है, लेकिन सफाई कर्मचारी व सफाई विभाग नियमित रूप से अपना कर्तव्य निभा रहा है। इन सभी सफाईकर्मियों का साल भर एक ही लक्ष्य होता है कि हमारे पुणे शहर का नाम देश में स्वच्छ अभिमान में पहला आए, लेकिन अगर आप इसमें कोई सर्वे या निरीक्षण करते हैं तो इस सड़क पर काम करनेवाले कर्मचारियों की कोई गलती नहीं है, इसके लिए प्रशासन दोषी है, यह निदर्शन में आता है। अभी हुए स्वच्छ अभियान प्रतियोगिता में पुणे शहर का भी नंबर लग सकता था, परंतु प्रशासन के दोष के कारण नहीं आ सका है। 
अंत में पूर्व नगरसेवक प्रमोद नाना भानगिरे ने कहा कि प्रशासन सफाई कर्मचारी व सफाई विभाग के कर्मचारियों को समय पर वेतन का भुगतान नहीं करता है। ये कर्मचारी उत्सव हो या त्यौहार हो या कोरोना जैसा बड़ा संकट नियमित रूप से कार्यरत रहते हैं। वे सुबह 4 बजे उठते हैं और अपने काम की जिम्मेदारी निभाते हैं। वे कई कठिनाइयों का सामना करते हुए अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। जहां साफ-सफाई के लिए पहुंचना होता है वहां रिक्शा का किराया देना पड़ता है।
साथ ही सुबह उठकर उन्हें अपनी जेब खर्च पर चाय व वडा पाव खाकर उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। साथ ही परिसर के कई हिस्सों में उन्हें वहां के नागरिकों के कठिन सवालों के जवाब देने होते हैं। 
(अपना परिसर स्वच्छ तो अपना परिवार सुरक्षित करने में साफ सफाई कर्मचारियों की अहम भूमिका होती है। कोरोना काल में जिन साफ-सफाई कर्मचारियों को हम सभी ने कोरोना योद्धा माना था, आज उन पर यह समय आ गया है कि उन लोगों को भूखा रहना पड़ रहा है। इस पर प्रशासन निश्चित रूप से तत्काल निर्णय ले। संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मचारियों के वेतन का भुगतान व पीएफ नियमित जमा किया जाए। साथ ही कई वर्षों से स्वास्थ्य अधिकारी एक ही जगह काम कर रहे हैं, उनका एकाधिकार काफी हद तक बढ़ गया है उनका तबादला तुरंत किया बजाना चाहिए।) 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ