मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

राजस्‍व खुफिया निदेशालय द्वारा मुंबई में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक मूल्‍य के नशीले पदार्थ बरामद

     राजस्‍व खुफिया निदेशालय ने कल नवी मुम्‍बई में एक हजार चार सौ 76 करोड रूपये से अधिक मूल्‍य की 198 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और नौ किलोग्राम कोकीन बरामद की। देश में मेथामफेटामाइन और कोकीन जैसी प्रतिबंधित नशीली दवाओं की यह सबसे बड़ी बरामदगी है। खुफिया जानकारी के आधार पर शुक्रवार शाम को निदेशालय के अधिकारियों के दल ने आयातित संतरे ले जा रहे एक ट्रक को वाशी में रोक कर जांच की जिसमें बड़ी मात्रा में ये नशीली दवायें मिली। आयातक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ