मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

मरम्मत के कारण दापोडी-खड़की स्टेशनों के बीच रेल फाटक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेलवे फाटक संख्या 62, जो दापोड़ी- खड़की स्टेशनों के बीच रेलवे किमी 183/4-5 पर स्थित है यहाँ पर मरम्मत तथा रखरखाव संबंधी तकनीकी कार्य किए जाएंगे, इस कारण यह रेल फाटक गुरुवार दिनांक 27 अक्टूबर को सुबह 09.00 बजे से रविवार 30 अक्टूबर शाम 05.00 बजे तक सड़क यातायात के लिये बंद रहेगा। उपरोक्त अवधि में इस रेलवे फाटक के नजदीक स्थित सबवे तथा रेल ओवर ब्रिज सड़क यातायात हेतु विकल्प के रूप में उपलब्ध रहेगा
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ