पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर 02 से 31 अक्टूबर तक विशेष स्वच्छता अभियान का दूसरा चरण चलाया जा रहा है। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों, स्टेशन परिसरों, डिपो, रेलगाड़ियों, कार्यालयों, मेंटेनेंस डिपो आदि कार्यस्थलों के परिसरों में व्यापक रूप से सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्लेटफार्म, शौचालय, वेटिंग रूम, सर्क्यूलेटिंग एरिया, रेलवे ट्रेक, रेलवे कॉलोनियों आदि की गहन सफाई की जा रही है। मंडल के पुणे, शिवाजीनगर, कोल्हापुर, मिरज, सातारा, सांगली, कराड़, चिंचवड, कई छोटे बड़े स्टेशनों तथा घोरपडी कोचिंग मेंटेनेंस कॉम्प्लेक्स आदि कार्यस्थलों के साथ-साथ रेलवे कॉलोनियों के परिसरों में श्रमदान कर गहन सफाई का कार्य किया जा रहा है। इस अभियान के दौरान मंडल के सभी अधिकारियों, स्टेशन पर कार्यरत रेल कर्मचारियों सहित सफाई कर्मचारी इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं तथा इन कार्यों की वास्तविक निगरानी भी सुनिश्चित की जा रही है।
यह अभियान मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में तथा वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय सिंह दडस के समन्वय में विभिन्न विभागों के सहयोग से सफलता पूर्वक कार्यान्वित किया जा रहा है।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

.jpg)
.jpeg)
.jpeg)
0 टिप्पणियाँ