मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

यात्रियों को आकर्षित कर रहा है विस्टाडोम कोच

अप्रैल से सितंबर 2022 तक 6 महीनों के दौरान विस्टाडोम कोच में लगभग 56 हजार यात्रियों ने यात्रा की
अप्रैल से सितंबर 2022 के दौरान 7.32 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ
मुंबई, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)

मध्य रेल के विस्टाडोम कोचों को यात्रियों से जबरदस्त प्रतिसाद मिला है। चाहे वह मुंबई-गोवा मार्ग के साथ घाटियों, नदियों और झरनों के लुभावने दृश्य हों या मुंबई-पुणे मार्ग के साथ पश्चिमी घाट के शानदार दृश्य हों, कांच के टॉप और चौड़ी खिड़की के शीशे वाले ये कोच हिट साबित हुए हैं।
मध्य रेल ने अप्रैल से सितंबर 2022 तक छह महीनों के दौरान 7.32 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज करते हुए 56,895 यात्रियों ने यात्रा की है। मुंबई-मडगांव-मुंबई जनशताब्दी एक्सप्रेस 100% से अधिक यात्रियों के साथ सबसे आगे है, यानी 16,078 यात्रियों ने सफर किया है और 3.35 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है। मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन क्वीन ने अप दिशा यानी पुणे से मुंबई तक में 99% की ऑक्यूपेंसी दर्ज की है, जिसका राजस्व 1.43 करोड़ रुपये और मुंबई-पुणे-मुंबई डेक्कन एक्सप्रेस 100% ऑक्यूपेंसी के साथ यानी 16,190 यात्रियों और 1.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है।
विस्टाडोम कोचों को पहली बार 2018 में मुंबई-मडगांव जनशताब्दी एक्सप्रेस में मध्य रेल पर शुरू किया गया था। यात्रियों की भारी मांग को ध्यान में रखते हुए मुंबई-मडगांव रूट पर दूसरा विस्टाडोम कोच दिनांक 15.09.2022 से तेजस एक्सप्रेस में जोड़ा गया है। इन कोचों की अपार लोकप्रियता के कारण दिनांक 26.6.2021 से मुंबई-पुणे डेक्कन एक्सप्रेस में इन कोचों की शुरुआत हुई और यात्रियों की मांग को देखते हुए, मुंबई-पुणे रूट पर दो और विस्टाडोम कोच  दिनांक 15.8.2021 से डेक्कन क्वीन से जुड़े थे और  दिनांक 25.07.2022 से प्रगति एक्सप्रेस में और साथ ही पुणे-सिकंदराबाद शताब्दी एक्सप्रेस में एक विस्टाडोम कोच भी दिनांक 10.08.2022 से शुरू किया गया है।
विस्टाडोम कोचों में कांच की छत के अलावा कई अन्य विशेषताएं हैं जैसे चौड़ी खिड़की के शीशे, एलईडी लाइट, रोटेटेबल सीटें और पुशबैक चेयर, विद्युत संचालित स्वचालित स्लाइडिंग कम्पार्टमेंट दरवाजे, दिव्यांगों के लिए चौड़े साइड स्लाइडिंग दरवाजे, सिरेमिक टाइल फर्श के साथ शौचालय आदि शामिल हैं।
यह प्रेस विज्ञप्ति जनसंपर्क विभाग, मध्य रेल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस मुंबई द्वारा जारी की गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ