मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

खेल हमारे अंदर अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी और टीम भावना के गुणों को बढ़ावा देते हैं : रेणु शर्मा

पुणे में 29 वीं अखिल भारतीय आरपीएफ एथलेटिक मीट-2022 का  शुभारंभ
पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
  पुणे में 29 वीं अखिल भारतीय आरपीएफ एथलेटिक मीट-2022 का शुभारंभ मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा की प्रमुख उपस्थिति में किया गया। 12 से 14 अक्टूबर तक चलनेवाली इस प्रतियोगिता का आयोजन आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज एएफएमसी ग्राउंड पर किया गया है। 
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार ने कार्यक्रम की रूप रेखा रखते हुए कहा कि इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में 16 विभिन्न रेलवे जोन एवं रेलवे सुरक्षा विशेष बल के लगभग 313 खिलाड़ी जिसमें 218 पुरुष और 95 महिला खिलाड़ी भाग ले रहे हैं जो इस दौरान एथलेटिक की 44 इवेंट्स में अपनी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अखिल भारतीय पुलिस मीट में रेलवे सुरक्षा बल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
श्रीमती रेणु शर्मा ने इस अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि  खेल हमारे अंदर अनुशासन, धैर्य, ईमानदारी और टीम भावना के गुणों को बढ़ावा देते हैं, जिससे समूह में एक दूसरे के प्रति मित्रता की भावना विकसित होती है। साथ ही उन्होंने प्रतियोगिता में उपस्थित सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर रेल सुरक्षा बल की सभी टीमों की ओर से आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।  गुब्बारे तथा शांति के प्रतीक कबूतरों को छोड़कर प्रतियोगिता शुरू हुई।
इस अवसर पर अतिथि एआईआर सीएमडीई पुणे श्री एस. एस. दलाल, श्रीमती जान्हवी धारीवाल बालन, अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेशकुमार सिंह, सहायक रेल सुरक्षा आयुक्त एस. के. गंगोपाध्याय सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संयोजन एवं सूत्र-संचालन वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त उदयसिंह पवार ने किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ