पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए दिवाली के अवसर पर हड़पसर-नांदेड-हड़पसर तथा नागपुर-पुणे-नागपुर के बीच विशेष गाड़ी चलाने का निर्णय लिया है।
1. विशेष गाड़ी संख्या 07403 नांदेड- हड़पसर एक्सप्रेस रविवार दिनांक 23 अक्टूबर को नांदेड से 21.30 बजे रवाना होकर अगले दिन 10.45 बजे हड़पसर पहुंचेगी। विशेष गाडी संख्या 07404 हड़पसर-नांदेड एक्सप्रेस हड़पसर से सोमवार दिनांक 24 अक्टूबर को 11.50 बजे रवाना होकर 23.45 बजे नांदेड पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड, कुर्डूवाड़ी, उस्मानाबाद, लातूर, लातूर रोड, घाटनांदूर, परली वैजनाथ, गंगाखेड, परभणी तथा पूर्णा स्टेशन पर रुकेगी। इस गाड़ी में चार एसी टू, 11 स्लीपर तथा 7 सामान्य कोच होंगे।
2. विशेष गाडी संख्या 01405 नागपुर-पुणे एक्सप्रेस बुधवार दिनांक 26 अक्टूबर तथा 02 नवंबर को नागपुर से 13:30 बजे रवाना होकर अगले दिन 06:25 बजे पुणे पहुंचेगी ख विशेष गाडी संख्या 01406 पुणे-नागपुर एक्सप्रेस पुणे से गुरुवार दिनांक 27 अक्टूबर तथा 03 नवंबर को 10:45 बजे रवाना होकर अगले दिन 03:00 बजे नागपुर पहुंचेगी। रास्ते में यह गाड़ी दौंड कॉर्ड लाइन, अहमदनगर, मनमाड, भुसावल, मलकापुर, शेगाँव, अकोला, बडनेरा तथा वर्धा स्टेशन पर रुकेगी। इस गाड़ी में 01 एसी फर्स्ट, 03 एसी टू, 15 एसी थ्री कोच होंगे।
गाड़ी सं.07404, 01405/01406 की बुकिंग 22 अक्टूबर से शुरू होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि इस सेवा का लाभ उठाएं।

यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

0 टिप्पणियाँ