मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर सतर्कता सेमिनार का किया गया आयोजन

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
पुणे रेल मंडल पर शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में एक सतर्कता सेमिनार का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता मध्य रेल के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक तथा मुख्य सतर्कता अधिकारी प्रतीक गोस्वामी ने की। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित  अधिकारियों, कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कार्यालयीन कामकाज के दौरान सतर्कता के दृष्टिकोण से  ली जाने वाली सावधानियों से कुछ उदाहरण देते हुए अवगत कराया एवं उपस्थित की गई बातों पर मार्गदर्शन करते हुए चर्चा की। उन्होंने सभी से अपना काम पारदर्शक तरीके से करने की जरुरत बताई। 
मंडल रेल प्रबंधक श्रीमती रेणु शर्मा ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए दैनिक कामकाज को निष्ठा से करने पर जोर दिया। इस दौरान विजिलेंस विभाग के उप मुख्य सतर्कता अधिकारियों ने विभिन्न विभागों में किए गए निरीक्षणों के दौरान पाई गई कामियों तथा अनियमितताओं पर विस्तार से जानकारी दी। सेमिनार में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों ने कामकाज को सुचारू रूप से करने में आने वाली विसंगतियों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह, मुख्य परियोजना प्रबंधक प्रकाश उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी सेमिनार में बड़ी संख्या में  उपस्थित थेख अपर मंडल रेल प्रबंधक बृजेश कुमार सिंह ने कार्यक्रम में सभी उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों का आभार प्रकट किया। सेमिनार का सूत्र संचालन मंडल कार्मिक अधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने  किया।
यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ