मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

पुणे रेल मंडल पर सेफ्टी सेमिनार तथा कोचिंग डिपो का किया गया निरीक्षण

पुणे, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क)
    रेल प्रशासन लोगों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा देने के लिए लगातार प्रयासरत है। इसके लिए समय-समय पर नियमित तौर पर बारीकी से निरीक्षण तथा सेफ्टी सेमिनार भी आयोजित किए जाते हैं जिससे कर्मचारियों को सेफ्टी के प्रति सजग रूप से काम करने, नियमों से अपडेट करने सहित जागरुक करने में भी मदद मिलती है। इसी कड़ी में अपर मंडल रेल प्रबंधक श्री बृजेश कुमार सिंह ने घोरपड़ी स्थित कोचिंग कॉम्प्लेक्स में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर विजय कुमार  दडस तथा मंडल सेफ्टी अधिकारी देवेंद्रकुमार के साथ कोचिंग डिपो में डिब्बों का मेंटेनेंस, मरम्मत तथा उससे जुड़ी व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। 
     उन्होंने कर्मचारियों से संवाद स्थापित भी किया । श्री सिंह ने दैनिक मेंटेनेंस संबंधी कामकाज की समीक्षा कर उचित मार्गदर्शन किया । इसके पश्चात उन्होंने पुणे में डिविजनल ट्रेनिंग सेंटर में कर्मचारियों के लिए आयोजित किए गए एक दिवसीय सेफ्टी सेमिनार का उद्घाटन किया, जिसमें  सुपरवाइजर, फील्ड स्टॉफ, स्टेशन स्टॉफ सहित बड़ी संख्या में अन्य कर्मचारियों ने भाग लिया। सेफ्टी विभाग द्वारा आयोजित इस सेमिनार में कर्मचारियों को गाड़ियों के संचालन तथा रखरखाव  कामकाज के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और छोटी-छोटी तकनीकी त्रुटियों सहित महत्वपूर्ण बातों पर विस्तार से विचार विमर्श कर मार्गदर्शन किया गया। इस दौरान मंडल सेफ्टी अधिकारी देवेंद्र कुमार, सहायक परिचालन प्रबंधक  राघव राव  उपस्थित थे।
    यह जानकारी पुणे रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मनोज झंवर द्वारा दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ