मुख्य समाचार

6/recent/ticker-posts

संजय सपकाल ने पथारीवाले और घरटे प्रकल्प के बच्चों को मिठाई बांटकर दी शुभकामनाएं

हड़पसर, अक्टूबर (हड़पसर एक्सप्रेस न्यूज़ नेटवर्क)
दीपावली के शुभ पर्व के अवसर पर शिवसेना प्रमुख बालासाहेब ठाकरे व शिवसेना पक्षप्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की सीख के अनुसार समाजनीति को बढ़ावा देते हुए समाज के प्रति शिवसेना की भावना को ध्यान में रखते हुए 80 प्रतिशत सामाजिक और 20 प्रतिशत राजनीति की भावना को मन में रखते हुए शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल ने हड़पसर, गाड़ीतल, सातववाडी, गोंधलेनगर के पथारीवाले व घरटे प्रकल्प के छोटे बच्चों को मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर यहां हड़पसर शिवसेना शाखा प्रमुख अजय सकपाल, अनुज सपकाल, अरुण पाटिल, कुणाल सपकाल, सुरेश दोरी, शुभम सपकाल, प्रतीक सकपाल, राजेंद्र चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। 
पहल के आयोजक शिवसेना हड़पसर विधानसभा चुनाव क्षेत्र के संघटक संजय सपकाल ने बताया कि दिवाली का आनंद समाज के सभी स्तर के लोगों को मिल पाए इस हेतु यह कदम उठाया गया है। वंचितों को भी दिवाली की मिठास का एहसास हो, इस हेतु मिठाई खिलाकर उनके साथ दिवाली का लुफ्त उठाया है। दिवाली का मतलब है प्रकाश का त्यौहार, यह त्यौहार सभी के जीवन में खुशी प्रदान करता है। नया जीवन जीने का उत्साह प्रदान करता है। यह त्यौहार दीपों का पर्व होने से हम सभी का मन आलोकित करता है। खुशियां, आनंद का उजाला और उल्लास का पर्व है दीपावली।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ